Let’s travel together.

ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला…पति ने पत्नी को दिया ऐसा टॉर्चर

0 89

महाराष्ट्र में एक सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पिंपरी-चिंचवड़ में पति ने पत्नी पर शक के कारण उसके प्राइवेट पार्ट्स में ताला लगा दिया. नेपाल के रहने वाले युवक पर आरोप है कि उसने अपनी 28 साल की पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर छेद किया और फिर उसमें दो कीलें ठोंककर ताला लगा दिया. ताला लगाने के लिए उसने पीतल का ताला खरीदा और उसे पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में लगा दिया.

कथित तौर पर पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर होने के कारण उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को पहले ब्लेट से काटा फिर उसमें ताला लगा दिया. युवक नेपाल का रहने वाला है. किसी दूसरे शख्स से अफेयर का शक होने के कारण युवक ने पहले अपनी पत्नी को खूब पीटा फिर अपनी सनकीपने में हैरान करने वाली करतूत की. पत्नी दर्द से कराहती रही लेकिन पति पर इसका जरा भी फर्क नहीं पड़ा.

कराहती रही खून से लतपथ पत्नी

सनकी पति से हर बात पर पत्नी का विवाद हुआ करता था. पति को उस पर शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर है. इस कारण वह आए दिन पत्नी को पीटता रहता था. 11 मई को तो उसने इंसानियत की सारी सीमा लांघ दी. पति की सनक इस कदर बढ़ गई की उसने क्रूरता पार कर दिया. पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में दो लोहे की कील ठोंक दी, फिर वहां पीतल का ताला लगा दिया.

इस बीच पत्नी खून से लतपथ हो गई और कराहती रही, लेकिन पति को उसकी करतूत का कोई भी असर नहीं पड़ा. सनकी पति की हैवानियत से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. खून से लतपथ महिला को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811