रायसेन। सुल्तानपुर थाना में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों पर रिश्वत के आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। थाने में पदस्त दो हवलदार और एक आरक्षक पर फरियादी ने रिश्वत के रूप में बड़ी रकम लेने और बाद में कार्रवाई का भय दिखाकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से की थी।
इसके बाद जब एसपी ने मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने तीनों को पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है।
सुल्तानपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजा राजपूत, विनय दुबे और आरक्षक अजय बिहारी ने कुछ समय पूर्व अवैध शराब ले जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। उसे छोड़ने के लिए राशि की भी ले ली थी इसके बाद और रुपया मांगा जा रहा था।इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को की गई थी। जांच उपरान्त आरोप सही पाये जाने पर तीनो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया।