Let’s travel together.

जानें सूर्यग्रहण के दौरान किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

0 123

साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। यह सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। सूर्यग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों पर सूर्यग्रहण का सकारात्मक व कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, तीन राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण काफी खास रहने वाला है। इस दिन शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है। जबकि ठीक इसके एक दिन पहले सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानें सूर्यग्रहण के दौरान किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-

मेष- साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लग रहा है। इसलिए आपकी राशि पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट लगने की आशंका है। सूर्यग्रहण के दौरान यात्रा से बचें।

कर्क- कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। सूर्यग्रहण के समय चंद्रमा मेष में राहु के साथ मौजूद रहेंगे। इस स्थिति कर्क राशि के जातकों में मानसिक तनाव पैदा कर सकती है। अज्ञात भय और नकारात्मकता हावी रहेगी। इस दौरान खर्च बढ़ेंगे। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वाणी पर संयम बरतें। विवादों से दूर रहना ही लाभकारी रहेगा। शुत्र पक्ष से नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

सूर्यग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय-

इन तीनों राशि वालों को बुरे परिणामों से बचने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए व अपने ईष्टदेव की अराधना करनी चाहिए। सूर्यग्रहण के दौरान सोच को पॉजिटिव रखें और दान करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811