Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 16 मई 2024

0 80

मेष राशि  -शुरू किए हुए काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा।  धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें।  जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा।  तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।  जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

वृष राशि –कारोबारी  प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी।  सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सेजांच-पड़ताल कर लें। छात्रों की शिक्षा उत्तम रहेगी और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन कर सकते हैं।

मिथुन राशि  -कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में  कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि –कई उलझे सवालों के जवाब मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा।  कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे।

सिंह राशि  -समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।  मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।  सोच-समझ कर कदम उठाये तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

कन्या राशि –कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है।   स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।  यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखनान भूलें।  कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा।  दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गाड़ी के जरूरी कागजात भी साथ रखें।

तुला राशि  -कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें।  पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें  आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक राशि  -नौकरीपेशा को प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे/व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है।  घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

धनु राशि -सेहत पहले से बेहतर होगी। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।  राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि  -व्यापारियों को धनलाभ होने के आसार हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझजाएगा।  ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में  कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ राशि-प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि -आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद सेपूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को  प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811