Let’s travel together.

बरगी के सुख सागर मेडिकल कालेज की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

0 59

जबलपुर। न्यू कटनी के रोशन नगर निवासी एमबीबीएस छात्र जयकिशन कुशवाहा की बरगी थाना क्षेत्र स्थित सुख सागर मेडिकल कालेज की इमारत से गिरने से मौत हो गई। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार सदमे हैं। स्वजन मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। मेडिकल कालेज में मृत युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया।

एमबीबीएस फस्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयकिशन कुशवाहा जबलपुर में सुखसागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फस्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। गार्ड ने गिरने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचा तो जमीन पर लहुलुहान पड़ा था। गार्ड ने तत्काल मेडिकल कालेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्वजन को भी बताया गया।

 

छात्र के पिता ने कहा कि पूरी घटना संदेहास्पद है

 

कॉलेज प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जयकिशन की कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हुई है। कॉलेज प्रबंधन की इस बात पर परिवार को विश्वास नहीं हो रहा है। खबर मिलने के बाद परिवार के लोग तत्काल जबलपुर पहुंचे, तब तक छात्र के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। छात्र के पिता ने कहा कि पूरी घटना संदेहास्पद है। उन्होंने अपने बेटे की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811