Let’s travel together.

बंद कमरे में थीं दो महिलाएं और पलंग के नीचे पति… तभी पहुंच गईं पत्नी और सास

0 100

अभी तक आपने पुलिस, विजिलेंस या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड के बारे में सुना होगा. लेकिन बिहार के भागलपुर में एक अनोखी रेड देखने को मिली. यहां पुलिस केस में एक शख्स फरार चल रहा था. उस पर पत्नी को जहर देकर मार डालने की कोशिश का आरोप लगा था. ऐसे में जब उस शख्स की सास ने उसे एक घर के बाहर देखा तो फौरन अपनी बेटी को बताया. बेटी तुरंत वहां पहुंची. काफी देर तक उन्होंने उस फ्लैट का दरवाजा खटखटाया. लेकिन वो शख्स बाहर नहीं आया. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस के आते ही दरवाजा खोला गया. अंदर से दो महिलाएं निकलीं. तो वहीं, पति पलंग के नीचे छिपा हुआ मिला. यह देखते ही पत्नी का पारा चढ़ गया. तीन घंटे तक वहां हाईवोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने पति और एक महिला को तो गिरफ्तार कर लिया. लेकिन दूसरी महिला किसी तरह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकली. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

2008 में सिमरिया की रहने वाली माला की शादी सुल्तानगंज के संजय बिंद से हुई थी. उसके तीन बच्चे हुए. आरोप है कि शादी के आठ साल बाद 2019 में संजय ने माला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जहर देकर माला को मारने की कोशिश भी की. उस वक्त माला ने संजय के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था. इस बीच वो सुल्तानगंज से भागकर बबरगंज के महेशपुर जाकर रहने लगा. लेकिन तब तक इस बारे में किसी को नहीं पता था वो आखिर गया कहां है.

सास ने किया पीछा

फिर देर रात संजय जब किसी काम से बाहर निकला तो उसकी सास ने उसे देख लिया. सास ने संजय पीछा किया तो देखा कि वो एक फ्लैट के अंदर गया है. सास ने तुरंत अपनी बेटी यानि संजय की पत्नी माला को सूचना दी. माला वहां पहुंची. सास और पत्नी दोनों घंटों तक दरवाजा खटखटाती रहीं. लेकिन संजय ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच संजय को धमकी दी कि बाहर निकलो नहीं तो हम दरवाजा तोड़ देंगे.

अंदर का नजारा देख उड़े होश

तभी दरवाजा खुला. पुलिस और संजय की पत्नी-सास फ्लैट के अंदर घुसे. अंदर देखा तो सभी के होश उड़ गए. कमरे में दो महिलाएं थीं और संजय पलंग के नीचे छिपा हुआ था. पुलिस ने फौरन संजय को गिरफ्तार कर लिया. दो में से एक महिला को भी पुलिस ने अरेस्ट किया. जबकि, दूसरी महिला वहां से भाग गई. अब उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811