Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर ट्रक के ब्रेक फेल होने से एक घंटे लगा रहा जाम

0 89

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर विदिशा से भोपाल जा रहा सीमेंट की बोरियों से भरा टक बालमपुर घाटी पर चढ़ते वक्त उसके ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होते ही ट्रक पीछे रिवर्स होने लगा। जिसके कारण ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को संभालने की कोशिश की तो ट्रक पूरे रोड पर खड़ा हो गया। क्लीनर ने ट्रक के पीछे के पहियों में पत्थर लगाकर ट्रक को रोका नहीं तो आज फिर एक बड़ी दुर्घटना हो जाती। जिस जगह ट्रक रुका है उसी के पास में थोड़ी दूरी पर 20 फीट गहरी खाई थी। जिसमे ट्रक पलट सकता था जिससे भोपाल विदिशा हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया फिर ड्राइवर ने जैसे तैसे करके एक घंटा की मेहनत के बाद ट्रक को एक साइट पर खड़ा करा। बाद में भोपाल विदिशा हाईवे पर वाहन सुचारू रूप से चालू हुआ अगर ट्रक को ड्राइवर नहीं संभाल पाता तो पीछे आ रहा है वाहन को काफी नुकसान पहुंच सकता था बालमपुर घाटी पर आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। बालमपुर घाटी की ऊंचाई अधिक होने के कारण विदिशा की तरफ से आ रहे ट्रक ड्राइवर स्पीड से गाड़ी चढ़ाते हैं स्पीड के चढ़ाने के कारण ट्रक ड्राइवर ट्रक को नहीं संभाल पाते और हादसा हो जाता है ज्यादातर देखने में ट्रकों के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसे होते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811