Let’s travel together.

दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया

0 55

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मुरार के मुख्य बाजारों में सड़क पर खड़े हाथ ठेलों को हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की। शनिवार को संयुक्त अमले ने चार घंटे तक बाजारों में कार्रवाई की। अमले को देखकर कई ठेले वाले गलियों में घुस गए, ताकि बाद में फिर से मुख्य मार्ग पर आकर ठेला लगा सकें। ऐसे ठेलों को गलियों से भी हटाकर जब्त किया गया।

इस दौरान मदाखलत अमले ने तीन ट्रक भरकर सामान जब्त किया। अभी तक पुलिस और मदाखलत अमला लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों में व्यस्त था। इसके चलते मुरार के मुख्य बाजारों में फिर से अतिक्रमण की शुरूआत हो गई थी, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। शनिवार को टीआइ मदन मोहन मालवीय, मदाखलत प्रभारी डा. अतिबल सिंह यादव और मदाखल अधिकारी ग्वालियर पूर्व शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व मदाखलत की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की शुरूआत की। संयुक्त टीम ने पिंटो पार्क तिराहे से एयरपोर्ट तिराहा भिंड रोड पर मुख्य मार्ग के दोनों ओर खड़े हाथ ठेलों को हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा मुरार सदर बाजार में फुटपाथ और सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान एव खडे हाथ ठेलो को हटाया गया। इस दौरान तीन ट्रक सामान जब्त कर हुरावली रोड स्थित मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811