Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव से जुड़े हुए 8 अफसर ड्यूटी से मिले गायब, अब हुई ये कार्रवाई

0 152

गाजीपुर की सीमा बिहार प्रांत के बक्सर जिले से लगती है. ऐसे में अंतर राज्यीय सीमा पर निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उड़न दस्ता SST/FST की तैनाती की गई थी, जिनका मुख्य काम सीमावर्ती इलाकों से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रख सकें.

इसी बीच आज व्यय प्रेक्षकों के चेकिंग के दौरान आठ अधिकारी ड्यूटी से नदारद मिले. इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दी गई और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर गाजीपुर के सदर कोतवाली में सभी आठ लापता अधिकारियों के खिलाफ धारा 134 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया.

आदर्श आचार संहिता के कारण रख रहे निगरानी

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसके तहत उड़न दस्ता स्थैतिक निगरानी दल काम पर लगा हुआ है, जो संवेदनशील जगह बैरियर आदि स्थानों पर आदर्शआचार संहिता उल्लंघन संबंधित शिकायतों पर अपनी निगरानी रखता है. ऐसी जगह पर नगदी, शराब वह अन्य किसी भी वस्तु के खरीद-फरोद से संबंधित कोई शिकायत मिलती है तो यह टीम नियमानुसार अनुसार कार्रवाई करती है.

इन टीमों के स्टेटिक व फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट इन कार्रवाइयों को अपने नेतृत्व में करते हैं और इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाती है. मौके से लापता आठ मजिस्ट्रेट में दिग्विजय सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समता पीजी कॉलेज सादात गाज़ीपुर, राकेश पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर, अनुज कुमार मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर,

रवि शंकर वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर, विजय कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर,, नीतीश कुमार भारद्वाज असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर,कमलेश सिंह सहकारी निरीक्षक,श्रवण कुमार शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर शामिल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811