सी एल गौर रायसेन। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर जिले की तहसील मुख्यालय गैरतगंज एवं देव नगर में शोभा यात्रा निकाली गई एवं जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा शामिल हुए उन्होंने इस अवसर पर भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी समाज बंधुओ से उनके बात गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की ओर से जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा को भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया। जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर में कई स्थानों पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं शोभा यात्राएं निकाली गई, कार्यक्रमों में ब्राह्मण समाज के सामाजिक बंधुओ ने उत्साह के साथ भाग लिया।