Let’s travel together.

बरेली में छात्रा को उठा ले गया दूसरे समुदाय का बदमाश, रेप कर चलती ट्रेन के आगे फेंका… मां ने मांगा न्याय

0 128

उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है.यहां एक हिंदू छात्रा का अपहरण कर ट्रेन के आगे फेंक दिया गया,जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा का रेप कर ट्रेन के आगे फेंक दिया था.फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं, पुलिस की टीम ने 12 घंटे के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी का है.मृतक छात्रा की मां के मुताबिक, दूसरे समुदाय के युवक ने पहले छात्रा को किडनैप किया.इसके बाद छात्रा का रेप कर ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मां का कहना है कि मवेशी चरा रहे लोगों ने देखा था कि युवक उनकी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था.

पुलिस जुटी जांच में

इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई,जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.मृतका की मां के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं की.बजाय इसके पुलिस की टीम सीमा विवाद में उलझी रही.इस दौरान कई हिंदू संगठनों और मृतका की मां ने मृतका के शव को पुलिस स्टेशन के बाहर रखकर काफी देर तक हंगामा किया.स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस के लापरवाही बरतने की बात कही है. हालांकि, इसके करीब 12 घंटे बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

क्या बताया एसएसपी ने?

फिलहाल घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, एसएसपी ने घटना स्थल पर जाकर निरिक्षण किया. इसके बाद पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक के खिलाफ हत्या, अपहरण और पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही ट्रेन के लोको पायलट के भी बयान दर्ज किए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811