Let’s travel together.

3 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी 4 दिन में 2 दर्जन वैश्विक नेताओं से मिलेंगे

101

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हुए। पीएम मोदी सबसे पहले जापान (Japan) जाएंगे, जहां से हिरोशिमा (Hiroshima) शहर में 20 मई से शुरू हो रही जी-7 (G-7) देशों की बैठक होने जा रही है।

6 दिन, 3 देश, 40 मीटिंग

पीएम मोदी जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा कुल छह दिन की है। पीएम मोदी इन तीनों देशों में चार दिन ही रहेंगे और इस दौरान कुल 40 समारोहों, बैठकों आदि में हिस्सा लेंगे। साथ ही दो दर्जन वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात की तैयारी है। इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई प्रमुख देश हैं।

बता दें, हिरोशिमा में ही क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया) शिखर बैठक होने जा रही है और इसमें पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बेहद महत्वपूर्ण इस वैश्विक मंच पर अपने हितों और मित्र देशों के कूटनीतिक दबाव के बीच पीएम मोदी सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे।

रूस और चीन के मुद्दों पर रहेगी दूरी

जापान के शहर हिरोशिमा में 20 मई से शुरू हो रही जी-7 देशों की बैठक में रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने को लेकर नई कोशिश होगी और साथ ही संगठन की तरफ से जारी होने वाले संयुक्त बयान में रूस के खिलाफ जमकर बयानबाजी होने की तैयारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए हिरोशिमा 19 मई को पहुंच रहे हैं लेकिन वह रूस के खिलाफ जी-7 देशों की किसी कोशिश का हिस्सा नहीं बनेंगे। वैसे जी-7 देशों की तरफ से चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ भी बयान जारी होने की संभावना है, लेकिन भारत की मंशा इससे भी दूर रहने की ही है।

बदला गया क्वाड का स्थान

क्वाड की बैठक पहले सिडनी में होनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने वहां का दौरा रद कर दिया है। अब चारों देशों के बीच हिरोशिमा में बैठक कराने की सहमति बनी है। हिरोशिमा में पीएम जी-7 (जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, जर्मनी व फ्रांस का संगठन) के अलावा क्वाड (अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया व भारत का संगठन) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811