Let’s travel together.

‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं

0 71

‘मुस्लिमों को आरक्षण’ की वकालत करने वाले आरजेडी मुखिया लालू यादव के सुर कुछ ही देर में बदल गए हैं. बीजेपी के हमलों के बीच अब उन्होंने कहा है कि आरक्षण सामाजिक आधार पर होता है, धर्म के आधार पर नहीं. मंडल कमीशन मैंने लागू किया था. अटल बिहारी वाजपेयी ने संविधान समीक्षा आयोग बनाया था. बीजेपी दलित-पिछड़ा विरोधी है.

दरअसल, लालू यादव ने मंगलवार सुबह पटना में मुस्लिमों के लिए आरक्षण की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए. इस बयान के कुछ देर बाद अब लालू का कहना है कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं होता है. तीसरे चरण का रुख हमारे पक्ष में है. बीजेपी 400 पार की बात केवल मनोवैज्ञानिक दबाव के लिए बोल रही है. ये लोग 200 भी नहीं पार कर रहे हैं.

‘कांग्रेस ने मुंह पर ताला लगा लिया, ये चुप्पी खतरे वाली’

लालू यादव के ये बदले सुर उस वक्त सामने आए हैं, जब पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा में उन पर हमला बोला. एमपी में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, दो सप्ताह पहले मैंने कांग्रेस को तीन बातें लिखकर देने की चुनौती दी थी. मैंने कहा था कि देश की जनता को लिखकर दो कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दोगे. एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कभी नहीं छीनोगे. कांग्रेस की राज्य सरकारें ओबीसी के कोटे से डाका डालकर आरक्षण नहीं देंगी.

मैंने उनके दिमाग का एक्सरे निकाला, इसमें वोट बैंक है’

पीएम ने आगे कहा, ये तीनों सवाल बहुत साधारण हैं. मगर, कांग्रेस ने मुंह पर ताला लगा लिया है. ये चुप्पी खतरे वाली है. मैंने उनके दिमाग का एक्सरे निकाला है. इसमें वोट बैंक दिख रहा है. कांग्रेस तो चुप है, मगर आज इनके बड़े साथी ने गठबंधन के इरादों पर मुहर लगा दी है. पशुओं का चारा खाने के कारण जेल जाने वाले नेता ने कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए.

‘इसी वोट बैंक के सहारे ये सांसें गिन रहे हैं’

उन्होंने कहा कि इसका मतलब हुआ कि ये एससी, एसटी और ओबीसी समाज के आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं. अब इनके पास और कुछ बचा भी नहीं है, इसी वोट बैंक के सहारे ये सांसें गिन रहे हैं. इसके साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम ने भी लालू पर हमला बोला. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, लालू यादव कितनी भी कोशिश कर लें, अलग से मुसलमानों को रिजर्वेशन नहीं मिलेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811