Let’s travel together.

कांग्रेसियों से पूछा सवाल तो भड़क गए कार्यकर्ता, बीच सड़क युवक को पीट डाला

0 75

उत्तराखंड के रुड़की में पुतला दहन के दौरान एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई. युवक का कसूर इतना था कि उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सवाल पूछ लिया. जिस पर कांग्रेसी भड़क गए और उसके साथ मारपीट कर डाली. इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया. इसके बाद युवक शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर वहां से चला गया.

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में विद्युत दरों की बढ़ोत्तरी को लेकर रुड़की में बोट क्लब स्थित डीजीएम कार्यालय के बाहर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान एक युवक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मारपीट भी करते हुए दिखे. पुतला दहन के दौरान एक युवक पास में ही एक मैकेनिक की दुकान पर अपनी बाइक ठीक करा रहा था. जहां युवक भी पुतला दहन कर रहे लोगों के बीच पहुंच गया.

कांग्रेस पर पूछा सवाल

इसी बीच महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी मीडिया से बातचीत कर रहे थे. तभी इस युवक ने उनसे सवाल पूछ लिया कि कांग्रेस के काम को लेकर सवाल पूछ लिया. जिस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए. इतना ही नहीं उस पर लात घूंसे भी बरसा दिए. जिससे माहौल गरमा गया. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया. पीड़ित युवक का कहना था कि वो आर्मी में स्पोर्टस का काम करता है. वो कोतवाली जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा.

मामले में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी कहना है कि इस युवक को कुछ पता ही नहीं है. इसके अलावा उन्होंने मामले में ज्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद बीजेपी सरकार में 18 बार विद्युत दरों में बढ़ोतरी की गई. जिसके चलते आज उत्तराखंड के उपभोक्ता भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “युवक ने गांधी जी के बारे में गलत टिप्पणी की थी. जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और युवक को वहां से जाने के लिए कहा गया. इसके बावजूद भी युवक गलत बयानबाजी करता रहा, जिस पर कार्यकर्ताओं ने युवक को वहां से धक्का देकर भगाया. उनके पास युवक के पिता का फोन आया था. अब उसके पिता युवक को लेकर उनके पास माफी मांगने के लिए लेकर आएंगे.”

क्या बोले कोतवाली प्रभारी?

वहीं, पूरे मामले पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी से बात की गई. उनका कहना है कि अभी तक इस मामले में उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. यदि उनके पास कोई शिकायत आती है तो वो इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |     ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811