Let’s travel together.

अंतरराष्ट्रीय मातृभूमि दिवस पर शा.उत्कृष्ट विद्यालय सांची में कार्यक्रमों का आयोजन

0 149

धरती माता हमारे अस्तित्व का प्रमुख आधार है हमारा पोषण करती है

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग रायसेन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभूमि दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सांची में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें बच्चों के बीच धरती हमारी मां विषय पर पोस्टर स्लोगन एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिनमें प्रथम स्थान सलोनी शर्मा ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान अंजलि प्रजापति ने प्राप्त किया। गिरीश्वर पाल, प्रिया चक्रवर्ती, अंजना लोधी एवं अपर्णा विश्वकर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री आरके साहू जी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।पर्यावरण स्वच्छता एवं मानव खुशहाली की ओर एक पहल विषय पर समस्त स्टाफ एवं उपस्थित छात्रों के बीच परिचर्चा की गई। जिसमें सभी ने प्रकृति के साथ कुछ समय व्यतीत करने ,उसे स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर राज्य आनंद संस्थान की जिला संपर्क प्रमुख वर्णा श्रीवास्तव आनंदक हेमंत श्रीवास्तव, डॉ सीमा दुबे , भावना चौधरी, अपर्णा विश्वकर्मा, रितु शर्मा, रीना श्रीवास्तव एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811