वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन विदिशा ने निकाला मशाल जुलुस,चारो दिशाओ से चार रेलियाँ भी निकाली
विदिशा।लोकसभा चुनाव के अभी तक के चरणों में मतदान प्रतिशत कमजोर रहने के कारण विदिशा प्रशासन चिंतित हुआ है। इसलिए प्रशासन ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक साथ चार-चार रैलियां निकाली। हालांकि मतदान के पहले और दूसरे चरण में शादी और फसल कटाई का जोर शोर था। इस कारण मतदान कुछ काम हुआ। लेकिन अब 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग में शादियां नहीं है। रवि की फसल भी पूरी तरह कट चुकी है । तापमान भी नियंत्रण में चल रहा है, तो उम्मीद की जाती है कि मतदाता काफी जागरूकता के साथ मतदान करेंगे एवं मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। ऐसा मानना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस जी का है। मतदाता जागरूकता को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों के सहयोग से चार दिशाओं से चार बड़ी रैलियां निकाली। इसमें ऑटो रैली, बाइक रैली, पैदल रैली और मसाल जुलूस शामिल रहे। इन रेलियों में लोगों की संख्या और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। रैली के दौरान सड़कों पर 300 से ज्यादा ऑटो चालक अपने ऑटो में मतदाता जागरूकता के पोस्टर और बैनर लेकर निकले। दो पहिया वाहन रैली में 2000 से ज्यादा बाइक सवार शामिल हुए।

एमएलबी स्कूल से निकली मसाल जुलूस की विशेषता यह थी कि इसमें कलेक्टर साहब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 65 वर्षीय लायन अरुण कुमार सोनी चल रहे थे। साथही रैली में सनातन धर्म के गुरु पंडित विनोद शास्त्री, सिख धर्म के गुरु ज्ञानी मनजीत सिंह, मुस्लिम समाज के धर्मगुरु शहर काजी सैयद अली, ईसाई समुदाय के धर्मगुरु के अलावा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी, समाजसेवी गोविंद देवलिया, समाजसेवी अतुल शाह, समाजसेवी सी एल गोयल, कर्मचारी नेता ओम प्रकाश चतुर्वेदी, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष लायन राजाराम राजपूत, सचिव शाश्वत शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।