Let’s travel together.

कूकी महिलाओं के कपड़े फाड़े, निर्वस्त्र किया… मणिपुर पुलिस ने ही किया था भीड़ के हवाले- सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा

0 57

मणिपुर में कूकी-जोमी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सीबीआई ने हुइरेम हेरोदास मेइती और पांच अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. एजेंसी ने एक किशोर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है. राज्य पुलिस ने हेरोदास को पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था. सीबीआई की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. चार्जशीट में बताया गया है कि पुलिस ने ही महिलाओं को भीड़ के हवाले कर दिया था.

सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, राज्य में जातीय हिंसा के दौरान दोनों महिलाओं ने पुलिस की खड़ी गाड़ी में शरण मांगी थी और उनके साथ एक युवक भी गाड़ी में बैठा था. महिलाओं ने कहा था कि गाड़ी को कहीं सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए. इस पर पुलिकर्मियों का कहना था कि उनके पास गाड़ी की चाबी नहीं है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर भीड़ के सामने ले गए थे.

भीड़ ने देखते ही देखते दो लोगों पीट-पीटकर मार डाला

चार्जशीट के मुताबिक,भीड़ ने दोनों महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र कर घुमाया. इसके बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया. यही नहीं, भीड़ ने इसी परिवार की तीसरी महिला को भी निशाना बनाने की कोशिश की और उसे भी इसी तरह की निर्वस्त्र करना चाहती थी, लेकिन उसने अपनी पोती को कसकर पकड़ रखाो था. इस दौरान भीड़ निर्वस्त्र महिलाओं की ओर बढ़ी तो उसे भागने का मौका मिल गया.

अधिकारियों का कहना है कि खून की प्यासी भीड़ ने पहले उस शख्स के पिता को मौत के घाट उतारा जो पुलिस की गाड़ी में महिलाओं के साथ बैठा हुआ था. इसके बाद उन्होंने पुलिस की गाड़ी से युवक को उतारकर पीट-पीटकर मार डाली. दोनों के शवों को सूखी में फेंक दिया गया. युवक को मारने के बाद महिलाओं को गाड़ी से खींचा गया और उनके साथ घिनौना काम किया गया.

पिछले साल जुलाई में वायरल हुआ था वीडियो

चार्जशीट के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों का कहना है कि जिन महिलाओं पर हमला किया गया उनमें एक पीड़ित महिला करगिल युद्ध में शामिल सैनिक की पत्नी भी थी. मणिपुर में पिछले साल भीड़ ने 4 मई को इस घटना को अंजाम दिया था, लेकिन वीडियो दो महीने के बाद जुलाई में वायरल हुआ था. घटना से हर किसी को हिलाकर रख दिया था. मामले में सीबीआई ने बीते साल 16 अक्टूबर को कोर्ट में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811