Let’s travel together.

देश के तेजी से विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताना आवश्यक-मोहन् यादव मुख्यमंत्री

0 284

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

-आज देश विश्व गुरु बनने जा रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

-दर्जनों कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रथम नगर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया

मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान को भारी मतों से जिताने की अपील की

रायसेन। बस स्टैंड बेगमगंज पर शिवराज सिंह चौहान के पक्ष मे एक विशाल आम सभा आयोजित की गई, सभा में महिलाएं काफी तादाद में पहुंची । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारी मतों से जितानें की अपील मंच से करते हुए क्षेत्र वासियों को सौभाग्यशाली बताया कि विदिशा संसदीय क्षेत्र जनसंख्या समय से देश के बड़े नेताओं की कर्मभूमि रही है इस क्षेत्र का प्रतिनिधि पहले भी शिवराज सिंह चौहान करते रहे हैं और आपके आशीर्वाद से अब भी करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहां की मोदी जी ने राम मंदिर बनवाया, धारा 370 हटाई है और इस बार एक बार फिर लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जिताना है और देश का प्रधानमंत्री बनाना है ताकि यह देश तेजी से विकास कर सके ।वही डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से प्रगतिशील राज्य बनाया है और एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को चुनाव जिताकर दिल्ली भेजना है इसलिए भारी मतों से चुनाव जीताना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस जो अब बूढ़ी कांग्रेस हो गई है कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विश्व गुरु बनने जा रहा है।


निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था लेकिन वह नहीं गए विनाश काले विपरीत बुद्धि
लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने अपने चिर परिचित अंदाज में उपस्थित जन समुदाय का अभिवादन करते हुए आने वाली 7 मई को कमल निशान का बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने का आवाहन करते हुए भारी गर्मी में इंतजार कर रही लाडली बहनों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। श्री चौहान ने कहा मैं एक उदाहरण देना चाहता हूं अंसारी बंधु जिन्होंने बाबरी मस्जिद का केस लड़ा जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया तो उन्होंने उसे स्वीकार किया और श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल भी हुए। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था लेकिन वह नहीं गए विनाश काले विपरीत बुद्धि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अब कांग्रेस नहीं बची है जो बच्ची है वह क्या आपके काम की है क्या, श्री चौहान ने सभा में उपस्थित बहनों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए कहा कि मेरी बहनें मेरे लिए देवी के समान हो जहां मां बहन बेटियों को सम्मान दिया जाता है । मैं बेटियों की पूजा करता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से प्रदेश में कितने कम हुए कभी कोई सोच सकता है बेटी बोझ मानी जाती थी, रामपाल सिंह और मैंने मिलकर कहीं शादियां कन्याओं की करते थे फिर कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएं बनाई ताकि महिलाओं का सम्मान बढ़ बहनों को यदि किसी ने सम्मान दिया तो भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। मैं अपने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी और अब लखपति बहना योजना लागू होगी बहनों को लखपति बनाया जाएगा ।


70 साल तक के लोगों को हमारे घोषणा पत्र में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाने वाले, कन्याओं के विवाह करने वाले और बहनों के लिए 1250 रुपए प्रतिमाह देने वाले दोनों नेता यहां पर मौजूद हैं 70 साल तक के लोगों को हमारे घोषणा पत्र में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा । बहुत बड़ा काम मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार कर रही है ।

 

यह रहे मंचसीन
सभा में मंचसीन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, विधायक दिनेश राय शिवानी, विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज, पूर्व विधायक पारुल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जोधा सिंह अटवाल, विधानसभा संयोजक विष्णु रावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, मीडिया प्रभारी हरि साहू, राकेश भार्गव, भगवान सिंह लोधी, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, डॉ. जितेंद्र तोमर, श्रीमती गायत्री नगरिया, राजकुमारी शाक्या, सविता भार्गव, अजय जैन, बसंत शर्मा, शिखरचंद जैन, शेर सिंह यादव, जगदीश यादव, संतोष राय, भगवान सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश राठौर, ओपी दुबे आदि मंचासीन रहे कार्यक्रम का सफल संचालन पं. शुभम दुबे ने किया।

भारी संख्या में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता
सभा में मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष दरयाव सिंह यादव, एड. बैजनाथ यादव, उपेंद्र सिंह ठाकुर, एड. वीरेंद्र पटया, संदीप यादव, जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी, सरपंच हनुमत सिंह लोधी, रामसेवक घोसी, दिनेश पाटकर, मनोज यादव, कैलाश यादव समेत भारी संख्या में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वालों का भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा का यादव महासभा, जैन समाज, लोधी समाज, साहू समाज, कुशवाहा समाज सहित डॉ. जितेंद्र तोमर पार्षद अजय जैन, रामसेवक घोषी, बृजेंद्र बडेदा आदि अनेक स्थानों पर जन आशीर्वाद यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811