मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव कुल्हाड़िया और नरखेड़ा गांव के पहाड़ पर तेंदुआ दिखने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है इससे पहले भी तेंदुआ ने अंबाडी और दीवानगंज, कयामपुर, में कई लोगों के पशुओं का शिकार कर चुका है कुछ दिनों से अंबाडी और दीवानगंज कयामपुर में तेंदुआ दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन शुक्रवार शनिवार रात्रि को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम कूल्हाड़िया निवासी जहुर खान पिता सुल्तान खान के घर पर में बंधे हुए बकरे के ऊपर तेंदुआ ने रात में हमला कर दिया। जिससे बकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जहुर खान ने बताया कि मैने अपने घर पर लोहे के एंगल की जाली के अंदर 8 बकरा बकरी बंधे हुए थे। तेंदुआ ने देर रात घर के अंदर बंधे हुए बकरे के पैर पड़कर बाहर खींचने की कोशिश की थी मगर लोहे के एंगल होने के कारण बकरा बाहर नहीं खींच पाया, मगर बकरे के पैर पर तेंदुआ ने दांत गड़ा दिए हैं जिससे बकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज करवा रहा हूं। कुल्हाड़िया गांव पहाड़ से लगकर बसा हुआ है इसी पहाड़ के पास नरखेडा गांव भी है यहां पर लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 2 महीने से लगातार तेंदुआ हमारे जानवरों का शिकार कर रहा है। गांव के निवासी ओमप्रकाश लोधी, धन सिंह लोधी , इरशाद खान, मोहन सिंह, रामदयाल लोधी ने बताया कि हम अपने जानवरों को चरने के लिए पहाड़ पर नहीं भेज पा रहे हैं। हमे हमेशा भय बना रहता है कि कहीं तेंदुआ नीचे उतर कर बच्चों पर हमला न कर दे। इससे पहले भी नर खेड़ा गांव के जानवर को तेंदुआ खा चुका है तेंदुआ का पहाड़ पर दिखने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है ग्रामीणों का कहना है कि हम अपने जानवरों को तेंदुआ के डर से पहाड़ पर नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि तेंदुआ इन जानवरों का अपना शिकार बना रहा है कई पशुओं को इससे पहले भी अपना शिकार बना चुका है हमारा गांव नरखेड़ा पहाड़ से लगकर बसा हुआ है तेंदुआ कभी भी ग्रामीणों पर हमला कर सकता है हम लोग 2 महीने से दहशत में जी रहे हैं हमारे बच्चों को पहाड़ के आसपास हम लोग नहीं जाने दे रहे हैं। हम जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो हमेशा डर रहता है कई तेंदुआ ना मिल जाए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post