Let’s travel together.

17 साल का करियर और 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी ठोकर, सलमान खान को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण

0 188

दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए खुद को लोगों के दिलों तक पहुंचाया है. दीपिका हिंदी सिनेमा की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें फीमेल हिट मीशन भी माना जाता है. अपने 17 साल के करियर में दीपिका ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में बड़े पर्दे पर पेश की हैं. एक्ट्रेस की अदाकारी के लोग दीवाने हैं. अपने अब तक के करियर में दीपिका ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को ठोकर मारी है. जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के प्रोजेक्ट शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि दीपिका ने किन फिल्मों को ठुकराया है.

गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण जब-जब साथ आए हैं, इस जोड़ी ने धमाका ही किया है. आलिया भट्ट से पहले संजय लीला भंसाली ने ये फिल्म दीपिका को ऑफर की थी. ये फिल्म 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत और रासलीला में दीपिका ने लीड रोल निभाया है.

रॉकस्टार

एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार भी ऑफर की गई थी. लेकिन वह इसे कर नहीं पाईं. एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था कि काश वह इस फिल्म को कर पातीं. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इम्तियाज अली ने इसे डायरेक्ट किया था.

जब तक है जान

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हिट रही है. शाहरुख की फिल्म जब तक है जान में अकीरा के किरदार के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया था. लेकिन किसी वजह के चलते वह इसे नहीं कर पाईं और ये रोल अनुष्का शर्मा की झोली में जा गिरा.

धूम 3

अगर दीपिका पादुकोण ‘धूम 3’ के लिए हामी भर देती तो वो कटरीना कैफ के किरदार में नजर आतीं. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को साफ न कह दिया था. धूम 3 बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है.

सुल्तान

दीपिका पादुकोण को सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन माना जाता है कि एक्ट्रेस तब अपने दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी चल रही थीं. जिसके चलते उन्हें इस बड़ी फिल्म का ऑफर ठुकराना पड़ा.

प्रेम रतन धन पायो

दीपिका ने दो बार सलमान खान के साथ काम करने का मौका गंवाया है. उन्हें सुल्तान से पहले प्रेम रतन धन पायो में लीड रोल ऑफर किया गया था. लेकिन दीपिका ने इस रोल को भी ठुकरा दिया था. जिसके बाद ये पिक्चर सोनम कपूर को मिल गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811