Let’s travel together.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर महा आरती आयोजन के साथ हुआ विशाल भंडारा

0 120

 

महा आरती एवं प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

सी एल गौर रायसेन

रायसेन नगर की श्रीजी कॉलोनी के पास खुन खुन वाले हनुमान मंदिर पर बुधवार को विशाल महा आरती का आयोजन एवं भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी प्रसादी ग्रहण करने एवं महा आरती के आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचे, दादा जी के दरबार में कॉफी भक्त पहुंचे और उन्होंने महा आरती के आयोजन में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया

। यहां जगत भर से अखंड रामायण का लगातार पाठ किया जा रहा है जो अभी भी जारी है हनुमान जी महाराज के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को सबसे ज्यादा भीड़ श्रद्धालुओं की यहां होती है। बालाजी सरकार सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं, ऐसा मन में विश्वास लेकर भक्त दादा के दरबार में पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित विकास शर्मा ने बताया कि यहां सब काम बालाजी सरकार दादा जी महाराज की कृपा से ही चलता है उनकी कृपा से ही भंडारा चल रहा है, हम तो निमित्त मात्र हैं

उनसे ही प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं का सहयोग मिलता है, यहां भक्त बड़े श्रद्धा भाव के साथ दरबार में आते हैं। यहां आने वाले हर भक्त को अपने मन में शांति का एहसास होता है। इस प्रकार ही दादा महाराज सभी भक्तों के ऊपर कृपा दृष्टि बनाए रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811