Let’s travel together.

दुकानें बंद हुईं तो कर्मचारी सामने बैठकर बेचने लगा शराब

0 46

जबलपुर। मतदान से पूर्व प्रशासन ने शराब दुकानों को बंद कराया तो उसमें एक दुकान कर्मचारी बंद दुकान के सामने ही बैठकर शराब बेचने लगा। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। जहां, पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के आरोप में एक शराब दुकान के कर्मचारी को पकड़ा है। मदनमहल थाना क्षेत्र में भी एक युवक को अंग्रेजी शराब की कई बोतलों के अवैध भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। अवैध शराब को जब्त किया है।

तीन कार्टून में 29 बोतल-

मदनमहल थाना क्षेत्र में शिवनगर में एक स्थान पर शराब की अवैध बोतले बेचने के लिए भंडारित किए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। वहां पर अंडर ब्रिज के पास रहने वाले राहुल सेन उर्फ शानू (31) मिला। मौके पर तीन कार्टून में 29 बोतल अंग्रेजी शराब मिली है। इसका मूल्य लगभग 14 हजार 500 रुपये बताया जा रहा है। शराब को जब्त करने के साथ ही आरोपित राहुल सेन को गिरफ्तार किया गया है।

नुनसर में 15 पाव और तीन बोतल मिली

पाटन थाना क्षेत्र में नुनसर की शराब दुकान बंद थी। दुकान में ताला देखकर ग्राहक लौट रहे थे। इन ग्राहकों को शराब दुकान में काम करने वाला लाला यादव आवाज देकर बुला रहा था। उन्हें अवैध तरीके से शराब बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। आरोपित नुनसर निवासी लाला यादव को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 15 पाव देसी शराब और अंग्रेजी शराब की तीन बोतल जब्त किया है। आरोपित के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी के आदेश के उल्लंघन का मामला भी पंजीबद्ध किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811