Let’s travel together.

पुलिस के जवान ओर ढावा संचालक के वीच हुई मारपीट,ग्रामीणो ने दिया एसडीओ पुलिस को ज्ञापन

0 354

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली से 4कि.मी.दूर ग्राम धनाश्री के ढावा पर पुलिस जवान के साथ मारपीट की घटना पुलिस जवान पर सवालिया निशान दर्शाता है। ग्रामीण लोग महिलाओं के साथ उक्त घटना को लेकर एस डीओपीटी कार्यालय पहुंचे ओर पुलिस के ऊपर महिलाओं के साथ मारपीट ओर अभद्रता का आरोप लगाते हुए श्री दामले जी को ज्ञापन सौंपा।

एसडीओपी श्री दामले ने ग्रामीण महिलाओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए दोषी पर कार्रवाई एवं जांच का आश्वासन दिया। ग्रामीण लोग जिनमें महिलाएं बच्चे एवं पुरूषों ने वताया कि पुलिस ने गांव में जाकर गाली-गलौज एवं मारपीट की ढावो पर आकर नशा खोरी करतें हैं एवं मारपीट करते हैं।
वहीं थानाप्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी ने वताया कि कुछ दिन पहले पुलिस जवान के साथ मारपीट की गयी थी जिसकी सीसीटीवी फुटेज प्रमाण के रुप में है। अपराधी को पकड़ने पुलिस गांव में गयी थी। गांव वाले पुलिस पर दबाव वनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीण और ढाबा संचालक का कहना है कि बिगत दो अप्रैल को बरेली पुलिस थाने में पदस्थ एक पुलिस जवान जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबे में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की ग्रामीण और ढाबा संचालक का आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिस जवान शराब के नशे में था और पुलिस अधीक्षक रायसेन को शिकायत करने पर बौखलाए पुलिस बालो द्वारा 15 अप्रैल की बिगत रात्रि को पुलिस द्वारा यह वारदात की गई दूसरी तरफ बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से जब इस मामले को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने सारे आरोप सिरे से नकारते हुए कहा कि यह शिकायत और आरोप बेबुनियाद है ऐसा कुछ भी नहीं है सच्चाई कुछ और ही है उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों द्वारा बरेली थाने में पदस्थ पुलिस जवान के साथ मारपीट की गई है वर्दी की मर्यादा भंग करते हुए इस जवान को बुरी तरह पीटा गया है जिसके वीडियो फुटेज थाना प्रभारी के पास मौजूद है और उनका कहना यह भी है कि जिन लोगों ने पुलिस जवान के साथ मारपीट की उन चार लोगों के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज है बिगत रात्रि को इन आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए प्रयास किए गए परंतु ढाबा संचालक और ग्रामीणों ने इस मामले को दबाने और पुलिस पर दवाबनाने के लिए यह सारी प्रक्रिया के तहत अबेदन मैं मामला उल्टा पेस किया पुलिस पर दवाव् बनाने और झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया है


इनका कहना है —–
ग्राम धनाश्री के लोगों ने ज्ञापन दिया है।उसकी जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जायेगी।इस समय जिला में वारन्टियो को गिरफ्तार करने के आदेश हुए हे पुलिस वारन्टियो को पकड़ने का काम कर रही है।ढाबा संचालक और ग्रामीणों के द्वारा एक शिकायती आवेदन दिया गया है परंतु जब तक हम मामले की उचित जांच नहीं कर लेते तब तक कोई निर्णय नहीं ले सकते मामले की उचित जांच के बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
एसडीओपी  दामले बरेली
पुलिस के ऊपर आरोप लगाना मन गणन्त कहानी है। पुलिस के पास ग्रामीण व्यक्तियों द्वारा जवान के साथ मारपीट करने का प्रमाण मौजूद हैं।

थानाप्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी
बरेली

।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में बीएमओ की वापसी पर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन     |     भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से की सौजन्य भेंट     |     उप मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी     |     सुशासन के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार करेगी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बाल दिवस पर स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल     |     दीपावली की छुट्टियों से अब तक कर्क रेखा पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़     |     बाल दिवस, 45 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का आत्मीय स्वागत, संयुक्त मोर्चों की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन     |     पांच बार नपती, फिर भी नहीं निकला रास्ते का स्थायी समाधान, धान से भरी ट्रॉली पलटी     |     यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811