देवेंद्र तिवारी
साँची/रायसेन।भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, भोपाल मण्डल भोपाल द्वारा विश्व धरोहर दिवस(18 अप्रैल 2022) के अवसर पर सांची स्तूप, सांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके मुख्य अतिथि
डॉ. भुवन विक्रम,निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण,मंदिर सर्वेक्षण परियोजना (उ.क्षे.), भोपाल,विशिष्ट अतिथिडॉ. मेनुअल जोसेफ सेवा निवृत्त उप अधीक्षण पुरातत्त्वविद् भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, मंदिर सर्वेक्षण परियोजना (उ.क्षे.), भोपाल होंगे।
इस अवसर पर फ़ोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है साथ ही पुस्तिका “उदयगिरि दी ग्लोरियस केव्स ऑफ विदिशा” का विमोचन भी किया जाएगा।कार्यक्रम के समापन तक चित्र प्रदर्शनी आगन्तुकों के लिए उद्घाटन से सूर्यास्त तक प्रदर्शित रहेगी।
