खरगोन से वाहिद खान की रिपोर्ट
शहर में कफ्र्यू के चलते लगातार तीन दिनों से दिन में दो बार दो दो घण्टे की दी जा रही ढील से शहर में बने तनाव के हालात कम होते दिखाई दे रहे है। लोग ढील के दौरान शांति से घरों से निकलकर जरूरत का सामान खरीदकर वापस लौट रहे है। दुकानदार भी प्रसासन का सहयोग करते हुए तय समय पर दुकान खोल ओर बन्द कर रहे है। शनिवार को भी कफ्र्यू में ढील मिलने पर लोग घरों से बाहर निकले और बाजार में चहल.पहल नजर आई।

इस छूट अवधि में सब्जी, फल किराने की दुकानें, दूध की डेयरी और पेट्रोल पंप खुले। वहीं गैस एजेंसियों द्वारा गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कफ्र्यू में ढील दी गई, मुनादी ओर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के बाद 10 बजते ही महिलाएं के साथ पुरुष भी हाथों में थैलियां लेकर सड़क पर निकल पड़ी। सवेदनशील इलाको में कई पुरुष भी वाहन लेकर निकल आए जिन्हें पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। कफ्र्यू में छूट के दोरान केवल दूध, सब्जी, मेडिकल, किराणा की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। सुबह दी गई छूट में हालात सामान्य रहने पर दोपहर में एक बार फिर 3 से 5 बजे तक महिलाओं को खरीदी के लिए छूट दी गई थी। कलेक्टर, एसपी सहित आला अफसर दिनभर दलबल के साथ पेट्रोलिंग करते रहे।
