Let’s travel together.

थाना नटेरन पुलिस ने की अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही अंग्रेजी व देसी शराब की जप्त

0 48

विदिशा। पुलिस अधीक्षक  श्री दीपक कुमार शुक्ला  के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में दिये गये निर्देशों के पालन में जिला पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने बालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। SDO (P) बासौदा के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया एवं अवैध शराब बेचने बालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

07 अप्रेल को पेट्रोल पंप के सामने, मियाखेडी चौराहा पर आरोपी चैन सिंह पिता कुंदन सिंह अहिरवार उम्र 31 साल निवासी ताजखजूरी को पकड़ा तथा 19 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन कुल कीमती 1900/-रुपये की विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/2024 धारा 34 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

07 अप्रेल को माता मंदिर के पास ग्राम पायरी पर आरोपी सूरज पिता सहीराम अहिरवार उम्र 50 साल निवासी पमारिया को पकड़ा तथा 25 पाव लाल मदिरा व 24 कार्टर देशी मदिरा प्लेन कुल 49 पाव कुल कीमती 5150/-रुपये की विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 123/2024 धारा 34 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

07 अप्रेल को ग्राम खडेर में अस्पताल के आगे पुलिया के पास ऐचदा रोड पर आरोपी गोपाल पिता निरपत सिंह राजपूत उम्र 48 साल निवासी खडेर को पकड़ा तथा 04 बोतल अग्रेजी शराब 08 पीएम व 04 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन कुल कीमती 2500/-रुपये की विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2024 धारा 34 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक रणबीर जाट,उनि शालिकराम प्रजापति, प्रआर 504 हरिओम लोधी, प्र आर 208 अनिल यादव, प्र आर 742 सुनील बघेल, आर रवि जाट, आर 229 धर्मेन्द्र सिंह, आर 611 दीपक पाल, आर 1029 नवदीप शर्मा, आर 738 जयप्रकाश गुर्जर, सैनिक राजपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811