सुरेन्द्र जैन धरसीवा
बोहरहि धाम में रविवार को किरना पार ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।कार्यक्रम का सुभारंभ ईष्ट देव श्री कृष्ण भगवान का पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया मुख्य अतिथि गुलेन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष राजिम महासभा रहे अध्यक्षता संतोष यदु रायपुर राज अध्यक्ष ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीराम यादव महासचिव रायपुर राज कोषाध्यक्ष सामिल हुए शोभा राम यादव रायपुर राज युवा प्रकोष्ठ महासचिव महितोष यादव रायपुर राज कोषाध्यक्ष बंशी लाल यदु रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ रायपुर राज अध्यक्ष गंगोत्री यदु महासचिव रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ केशरी यादव रायपुर महानगर इकाई अध्यक्ष हरिराम यादव कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव सचिव इंद्रदेव यादव कठिया पार अध्यक्ष रघुनंदन यादव बसंत यदु,नीतीश यदु आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
किरना पार अध्यक्ष कुलेश्वर यादव एवं समस्त किरना पार पदाधिकारीयो ने अतिथियों का मोमेंटो प्रतीक चिन्ह भेंट कर गुलाल पुष्प माला से स्वागत किया किरना पार से गरिमामयी उपस्थिति सलाहकार आत्माराम यादव आशाराम यादव भागवत यदु संरक्षक,मनीराम यादव नारायण यादव उपाध्यक्ष जनक यादव सचिव बंशी यादव कोषाध्यक्ष कमलेश यादव सभापति मनोहर यदु गणेश यदु परदेशी यदु सहकोषाध्यक्ष दिलीप यदु सहसचिव राजेश यदु प्रवक्ता उमेश यादव कार्यकारिणी पंच शिव यदु नंदलाल यादव बलराम यादव नंदा यदु जनक राम यशवंत यादव की रही सेवादार,आनंदराम यादव अश्वनी यादव भुजबल यादव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनेश्वर यादव उपाध्यक्ष मनोज यादव कोषाध्यक्ष गज्जू यादव सचिव प्रकाश यदु सरंक्षक रवि यदु प्रवक्ता संदीप यदु महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष यसोदा यदु उपाध्यक्ष शशि यादव सलाहकार दुलारी यादव रीना यादव प्रांतीय अध्यक्ष राजिम महासभा गुलेन्द्र यादव ने खूब समाज एकता की सराहाना की उन्होंने कहा किरना पार एक मजबूत एवं संगठित पार है।रायपुर राज अध्यक्ष संतोष यादव ने विशेष रूप से युवावों की सराहना के साथ किरना पार वार्षिक अधिवेशन की शुभकामनाएं दीं।रायपुर राज महासचिव मनीराम यादव ने आज के आधुनिक युग मे समाज के कुछ महत्वपूर्ण संस्कृति पर विशेष रूप से दो बातें रखे पहला समाज गंगा के भोज कार्यक्रम में घी का जो चलन था एवं भोजन पश्चात समाज गंगा की जय बुला कर पंगत उठते थे वह कही न कही अब चलन से बाहर हो रहा है ये हमारे समाज का एक अलग ही पहचान था इसे बचाना है। दूसरा शादी के समय दो रस्म है एक शादी दुसरा सगाई कम से कम एक नेग सगाई वाला मातृत्व शक्ति को मौका मिले बेटी के ससुराल में जाने का।
समापन के अंतिम अवसर पर किरना पार अध्यक्ष ने समस्त अतिथियों एवं किरना पार का आभार व्यक्त किया साथ ही सामाजिक आय व्यय का हिसाब किताब कर कार्यक्रम का समापन किया गया
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।