Let’s travel together.

80 की स्पीड में दो बाइक की टक्कर, तीन की मौत, रोहिणी के रोड शो से लौट रहे थे युवक

0 43

बिहार के छपरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसके बाद तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है की हादसे के शिकार हुए 6 लोगों में तीन युवक लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के रोड शो में शामिल होकर घर लौट रहे थे. हादसा भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक कटसा के पास हुआ है.

बताया जा रहा है कि मरने वाले में दो लोग ड्यूटी करके घर लौट रहे थे जबकि एक मृतक लालू यादव की बेटी की रोड शो में शामिल होकर अपने दो दोस्तों के साथ मोटर साइकिल से लौट रहा था. इस दौरान छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया.

80 के स्पीड में दो बाइक की टक्कर

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय धीरज कुमार, 20 वर्षीय चंदन कुमार और 19 वर्षीय आकाश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. जबकि घायलों में बाबू साहब, रोशन और ज्ञान चन्द्र कुमार शामिल है. दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार लोग हवा में 10 फीट से ज्यादा उछलकर सड़क पर गिरे. जब बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई तब स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए.

चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे थे

रविवार की रात ज्ञान चंद, आकाश और चंदन और तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गड़खा के एक निजी अस्पताल से लौट रहे थे. जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार बाबू साहब, रोशन और धीरज सारण से आरजेडी की लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के प्रचार से घर लौट रहे थे. इस दौरान हादसे के शिकार हो गए.

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने NH-722 पर आगजनी की. मृतक के गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी की. तब घंटों तक सड़क पर परिचालन ठप रहा. इसके बाद देर रात एक बजे पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर जाम खुलवाया गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम पसरा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811