Let’s travel together.

मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से  समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द

0 355

भोपाल। मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से  समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द हो गया है। नामांकन जमा करने का अंतिम दिन 4 अप्रेल था। जिसमें मीरा यादव समेत अन्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें मीरा यादव का नामांकन रद्द हो गया है।

जानकारी के अनुसार खजुराहो से सपा ने हाल ही में टिकट बदलकर मीरा दीपक यादव को दिया था। सपा ने पहले मनोज यादव को टिकट दिया था, लेकिन दो दिन बाद टिकट को बदल दिया गया था। खजुराहो लोकसभा सीट इंड़िया गठबंधन ने सपा को दी थी। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सासंद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

सूत्रों के अनुसार नामांकन पत्र पर मीरा यादव के कुछ जगह हस्ताक्षर नहीं थे, इसलिए नामांकन सत्यापन के दौरान उनका नामांकन को कलेक्टर ने रद्द कर दिया गया।  वही नामांकन रद्द होने के बाद मीरा यादव के पति दीपनारायाण यादव ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा है। जिसमें उन्होंने फिर से मौका देने की बात कही है।

उल्लेखनीय हे कि मीरा यादव निवाड़ी विधानसभा से विधायक रही है। उनके पति दीप नारायण यादव सपा के दिग्गज नेताओं में से एक है। वह मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह यूपी के झांसी जिले की गरौठा विधानसभा से विधायक रहे है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811