Let’s travel together.

सहारा ने शिवपुरी जिले में कई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी व जालसाजी की -रमेश मिश्रा एडवोकेट

0 89

ज़िला प्रशासन का ध्यान पीड़ितो की समस्याओं पर आकर्षित किया है
सहारा पीड़ित अपनी व्यथा को लेकर 18 अप्रैल को एकत्रित होंगे
पुष्पांजलि अर्पित करेंगे

शिवपुरी । चिटफण्ड कम्पनी सहारा इंडिया ने गरीब एवं मध्यम वर्ग से अपनी विभिन्न स्कीमों में कई करोड़ रुपए की राशि शिवपुरी जिले में जमा कराई थी। जिसका समय पर भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी व जालसाजी की है ।जो आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है /सहारा द्वारा शिवपुरी जिले में की गई कई करोड़ रुपए की ठगी पर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर निवेदन किया है कि (1) सहारा पीड़ितो के आवेदनों पर भारत सरकार के कानून बड्स एक्ट 2019 के तहत चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के विरूद्ध कार्यवाही की जावे (2) जो आरोपी पुलिस को प्रयास करने पर नहीं मिल रहे हैं, उन पर इनाम घोषित किया जावे (3) न्यायालय में आवेदन पेश कर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 82, 83 के तहत कार्यवाही की जावे (4) जिला उपभोक्ता आयोग शिवपुरी ने सहारा इंडिया के ख़िलाफ़ लगभग 60 स्थायी गिर. वारंट जारी किए है, जो पुलिस के पास है , उनमें शीघ्र गिर. की जावे ।
सहारा पीड़ित जमाकर्ता अपनी व्यथा को लेकर 18 अप्रैल ( तात्या टोपे बलिदान दिवस ) के दिन शाम 5 बजे समाधि पर एकत्रित होकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811