छिंदबाडा। आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस को भाजपा ने फिर एक तगड़ा झटका दिया हे। यहां महापौर विक्रम अहाके ने भाजपा का हाथ थाम लिया हे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विक्रम आहाके को आज बीजेपी की सदस्यता दिलाई । सी एम हाउस में पीएम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम के साथ नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। इसके पूर्व में भी नगरनिगम के 7 कांग्रेस के पार्षदों भी बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं।