भोपाल-भारत सरकार नीति आयोग मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत द्वारा पंजीकृत संस्थानेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन एवं एक सखा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में राष्ट्रीय स्तर पर कांफ्रेंस एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने फ़िल्म अभिनेता राजीव वर्मा एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया उपस्थित थे विशेष अतिथि कर रूप में लंदन से पधारी संस्था की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार श्रीमती श्रीभवानी राकेशउपस्थित थी सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन एंकर सुरभि शर्मा ने किया आर के संस प्रोडक्शन के फाउंडर, निर्देशक विवेक शर्मा एवम सिनेमेटोग्राफर अमन कुमार ने फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा का पुष्पहार से स्वागत किया आयोजक शुभम विद्या शिव चौरसिया एवं प्रतिभा वाईकर ने बताया कि खेल, डांस, चिकित्सा, शिक्षा, कला, संस्कृति, फ़िल्म, टीवी, थिएटर, समाजसेवा, ज्योतिष जैसी 27 विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया उक्त प्रतिभाएं 19 राज्यों से चयनित की गई थी
