Let’s travel together.

भारी पड़ रही दर्शन के सामने संजय की लोकप्रियता :भाजपा कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

0 153

 

तारकेश्वर शर्मा सिलवानी रायसेन

नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने दर्शन सिंह को मैदान में उतारा है तो बहिं कांग्रेस ने तेंदूखेड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक संजय शर्मा (संजू भैया )पर भरोसा जताया है ।आपको बता दें कि नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र में नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा,गाडरवारा,सिवनी मालवा,नर्मदापुरम, सोहागपुर,पिपरिया,उदयपुरा सहित आठ विधानसभाएं शामिल हैं ।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाबों को देखा जाए तो जनता ने दलों को तबज्जो ना देते हुए मिलनसार बा करीबी बा ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना जो कुर्शी पर ना रहते हुए भी उनके साथ खड़े रहे उद्यारण के तौर पर उदयपुरा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल जो आजभी मंत्री बनने के बाद लगातार जनता के बीच देखे जा रहे हैं…ऐसी ही लोकप्रियता कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की देखने मिल रही है ।

यहां हम बात करें संजय शर्मा की तो यह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो गैर राजनीतिक तौर पर लोगों की मदद करते आ रहे हैं शर्मा के कई कारोबार हैं जिनमे हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिया जाता है समान सेवा में शर्मा हमेशा अग्रसर रहते हैं शर्मा की लोकप्रियता तब से ज्यादा बढ़ी जब बह हाल ही में हुए विधानसभा चूनाब में पराजित हुए उनकी हार का दुःख जनता में ऐसे देखा गया कि उनके समर्थकों में भारी मायुषि देखी गई।हालांकि अभी भी शर्मा की जीत इतनी आसान नही है क्योंकि कांग्रेस में फैली गुटबाजी हमेशा से कांग्रेस के हार का मुख्य कारण रही है यहां यदि कांग्रेस एकजुट होकर चूनाब लड़ी तो सम्भवतः यह सीट कांग्रेस की झोली में आ सकती है कांग्रेस के लिए संजय शर्मा की लोकप्रियता का फायदा तभी मिल सकता है जब बह एकजुट होकर चूनाब लड़े।बता दें शर्मा इन दिनों जनता के बीच जाकर जनता के भरोसे पर खरा उतरने के पूर्ण प्रयास कर रहे हैं संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए उन्होंने अपना बचन पत्र भी पेस किया है जिसकी खूब सराहना देखने मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811