Let’s travel together.

सादे कपड़े में पुलिस को नहीं पहचाना तो मार-मारकर किया अधमरा, घसीटते हुए ले गए थाने

0 78

बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. पीपल फ्रेंडली होने का दावा करने वाली औरंगाबाद पुलिस किस तरह बेकसूरों की पिटाई करती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है. जहां सादी ड्रेस में 5 की संख्या में पुलिसकर्मियों ने एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर दी है. पीड़ित संजय कुमार का कसूर सिर्फ इतना था कि सादी ड्रेस में दुकान में चाय पी रहे सिपाहियों को वह पहचान नहीं सका था.

उनमें से एक पुलिसकर्मी को संजय कुमार ने पैर हटाने को कह दिया, ताकि वह भी चाय पीने दुकान के अंदर जा सके. बस फिर क्या था पुलिस वाले इसे अपनी तौहीन समझ बैठे और बिना कुछ कहे-सुने उसकी लात-घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी. इतने में भी शहर की पीपल फ्रेंडली पुलिस का जी नहीं भरा तो युवक को घसीटते हुए थाने के गेट तक ले गए, फिर गाली गलौज कर उसे छोड़ दिया.

वायरल वीडियो के जांच के आदेश

पुलिसवालों की यह करतूत दुकान के आगे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे किसी ने वायरल कर दिया. इधर, वायरल हुए इस वीडियो पर एसपी स्वप्ना मेश्राम ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच का जिम्मा दाउदनगर एसडीपीओ को सौंप दिया है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ फिलहाल वीडियो की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जो कोई भी दोषी होगा. उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगा.

पुलिसकर्मियों पर खड़े हो रहे सवाल

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस मामले में जांच की टीम को गठित किया गया है. आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जाएगी. इस घटना के बाद से औरंगाबाद में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811