Let’s travel together.

विवाद सुलझाने आए पुलिस वाले से ही उलझ पड़ा शराबी, वर्दी फाड़ी, मारपीट करके धमकाया

0 55

खंडवा(गौरव जैन): खंडवा जिले में एक युवक का पुलिसवाले के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। युवक शराब के नशे में पुलिसवाले के साथ गाली गलौज करते और गिरबान से पकड़कर वर्दी फाड़कर उसे धमका रहा है। युवक की इस हरकत और विवाद करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में लोगों को धमकाकर पैसे मांग रहा था किसी ने पुलिस को फोन करके बुलाया तो शराबी ने पुलिसवालों से भी विवाद कर दिया।

मामला खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवना गांव का है। जहां शराब के नशे में एक युवक ने पुलिस के साथ हाथापाई की और पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी और गाली-गलौज करते हुए धमकाया। बताया जा रहा कि शिवना गांव में नशेड़ी युवक को लोगों डरा धमका कर शराब के लिए पैसे मांग रहा था। सरपंच की शिकायत पर पुलिस पहुंची तभी डायल 100 में तैनात आरक्षक के साथ शराब के नशे धुत युवक ने आरक्षक के साथ हाथापाई की। वही आरक्षक सुरेश चौहान को जान से मारने की धमकी भी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811