चना, मसूर की कटाई भी शुरु
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। जल्द ही थ्रेसिग का कार्य भी आरंभ हो जाएगा और किसान संभवत: अगले सप्ताह से खरीद केंद्रों पर पहुंचने लगेगा। होली के बाद गेहूं की फसल आमतौर पर पककर तैयार हो जाती है। गेंहू की फसल को किसानो ने कटवाना प्रारंभ कर दिया है। मार्च माह के तीसरे सप्ताह में आरंभ हुआ फसल कटाई का कार्य अगले सप्ताह से जोर पकड़ेगा साथ ही थ्रेसिग का कार्य भी शुरू हो जाएगा और किसान अगले सप्ताह से खरीद केंद्रों पर पहुंचना प्रारंभ कर देगा।

क्षेत्र में चना की कटाई हो चुकी है तेवड़ा, सरसों का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। दीवानगंज के किसान सुरेश साहू ,राकेश कुशवाह, निवास मीणा, दिनेश साहू, राकेश साहू, मोनू साहू ने बताया कि वह परिवार सहित फसल की कटाई में लगे हैं। मौसम सही रहा तो जल्द से जल्द गेहूं कटाई व थ्रेसिग का कार्य पूरा कर लेंगे। क्षेत्र में गेंहू खरीद केंद्र अभी नहीं खुले हैं। कुछ दिनों में खरीदी केंद्र खुल जाएंगे। क्षेत्र में अभी बहुत ही कम किसने की गेहूं की फसल निकली है।