तत्काल पहुचकर फांसी का फंदा काटकर बचाई मुस्लिम महिला की जान
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक बार फिर अपनी ततपरता से अविलंब मौके पर पहुचकर फांसी लगा रही महिला के प्राण बचाने में कामयाबी हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक इस बार एक मुस्लिम महिला अज्ञात कारणों से अपने आपको कमरे के अंदर बन्द कर फांसी लगा रही थी मुस्लिम महिला के पति ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी चूंकि मामला फांसी लगाने का था इसलिए डायल 112 से कबीरनगर की 112 टाइगर 1 को तत्काल सूचना भेजी गई जिस पर बिना कोई देरी किये कबीर नगर पुलिस के डायल 112 में तैनात आरक्षक 2217 मनहरन नाथ और चालक राम कुमार साहू आईडी 35 तुंरन्त मौके पर पहुचे ओर जिस कमरे में मुस्लिम महिला फांसी लगा रही थी उसका दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक महिला गर्दन में फंदा लगाकर लटकी ही थी तुंरन्त उसे पकड़ा और फंदा काटकर तत्काल उसे एम्स ले जाकर भर्ती किया जहां उसका उपचार किया जा रहा है
बीएसयुपी कॉलोनी निवासी मुस्लिम महिला की ततपरता दिखाते हुए जान बचाने वाले आरक्षकों की पुलिस विभाग में भी जमकर तारीफ हो रही है वही इसके पहले भी डायल पुलिस की 112 सेवा ठीक इसी तरह समय पर पहुचकर भारत माता चोक के समीप भी एक महिला की फांसी लगाते समय प्राण बचा चुकी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।