Let’s travel together.

रोड नहीं तो वोट नहीं… सांसद ने जिस गांव को लिया गोद, वहां सड़क भी नहीं बनी; अब वोट का बहिष्कार

0 69

लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हुआ तो भागलपुर के एक गांव में विरोध की ज्वाला भड़कने लगी. ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रामीणों की सालों की मांग सांसद के द्वारा पंचायत को गोद लेने के बावजूद भी नहीं पूरी हो सकी है. अब लोगों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. भागलपुर का जगतपुर पंचायत का जपतैली गांव विकास से कोसों दूर है. गांव में सड़क नहीं रहने के कारण लोगों ने इस बार वोट का ही बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.

खास बात यह है कि जगतपुर पंचायत को सांसद ने गोद लिया था, लेकिन हालात यह है कि नेशनल हाइवे से गांव तक जाने के लिए पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है. बारिश होने पर तो हालात बदतर हो जाते हैं. जनप्रतिनिधियों द्वारा इस गांव को विकास के मानचित्र पर रखा ही नहीं गया.

रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया बोर्ड

अब लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद गांव के लोगों में आक्रोश की आग धड़कने लगी है. ग्रामीणों ने गांव के दोनों छोर पर बैनर लगा दिया है. उसमें लिखा है कि रोड नहीं तो वोट नहीं देंगे. जपतैली गांव के लोग यहां एनएच से गांव तक 500 मीटर की सड़क की मांग कर रहे हैं.

गांव में हैं 1800 से अधिक मतदाता

ग्रामीणों की मानें तो न तो पूर्व सांसद और उनके पड़ोसी बुलो मंडल ने ध्यान दिया था, न ही निवर्तमान सांसद अजय मंडल ने ध्यान दिया है. वहीं मजबूरन नाव का सहारा लेकर लोगों को गांव आना पड़ता है. कई बार हादसे में बच्चों की जान भी गई है, जिसके बाद गांव के 1800 से अधिक मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का मन बना लिया है.

हालांकि, TV9 भारतवर्ष की लोगों से यह अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें साथ ही मतदान के लिए दूसरों को भी जागरूक करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811