Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में 5 हजार तालाब बनेंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

0 697

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले के ग्राम कहुला में कहा कि मेरी बेटियों की तरफ अगर किसी ने गलत नजर उठाई तो ऐसे मैं जीने लायक नहीं छोडूंगा। उनके घरों में बुलडोजर चलाकर उनके घरों को तोड़ दूंगा। इसलिए बेटियों का सम्मान करें और उनकी इज्जत करें। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह प्रारंभ किए जा रहे हैं। अब बेटियों की शादी के लिए ₹55000 मामा देगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गैरतगंज ब्लॉक के ग्राम कहुला में जल संसद, जलाभिषेक अभियान के शुभारंभ अवसर पर आए हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 10,000 पुराने तालाबों को ठीक करेंगे। इसके लिए हम साढ़े 300 सौ करोड़ रुपए इकट्ठा करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग जगह छोटी-छोटी जल संरचनाएं बनाकर स्टॉप डेम, बोरी बंधान, छोटे-छोटे डैम जहां भी पानी रोका जा सकता है, हम पानी रोकके धरती की प्यास बुझाएंगे। और अपने लिए भी पानी का इंतजाम करेंगे। घरों में टोटी वाला नल लगाकर पानी देंगे। घर-घर पानी पहुंचाएंगे। श्री चौहान ने कहा बरसात के पानी को बचाने के लिए वृक्ष चाहिए। इसके लिए मैं स्वयं रोज एक पेड़ लगाता हूं। मैं नियम से जैसे रोटी खाता हूं, वैसे ही एक पेड़ रोज लगाता हूं। बिना पेड़ लगाए मुझे चैन नहीं आता है। उन्होंने गांव के लोगों से कहा कि रोज मत लगाओ मेरे भाइयों बहनों कम से कम एक पेड़ आप भी जरूर लगाओ। यदि 1 साल में 500 पेड़ लगते हैं तो अगले साल 1000 पेड़ होंगे। जहां जगह हो वहां पर पेड़ लगाओ। यह पेड़ धरती की प्यास भी बुझाएंगे और हरियाली भी देंगे। हमने तय किया है। हर गांव का विकास हो गौरव दिवस मनाएंगे। पानी बचाने का संकल्प ले। पेड़ लगाने का संकल्प ले, हमारे गांव में साफ सफाई रहे, स्वच्छता हो, गांव साफ रहना चाहिए। बहनों से कहा कि घर को साफ रखें सफाई का वातावरण रखेंगे तो निश्चित तौर पर बीमारियां नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज मैं जलाभिषेक अभियान के लिए आया हूं। हर एक पंचायत, ग्राम सभा बैठी है। जलाभिषेक अभियान के विषय में कहा हमारी संस्कृति है अमृत। अमृत क्या है, पानी, अमृत जल ही है। पानी के बिना क्या हम जिंदा रह सकते हैं। जनता ने कहा नहीं रह सकते।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पानी के बिना सब कुछ सुना है। पानी के बिना कुछ भी नहीं है। इसलिए आज यहां से जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। सृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए जलाभिषेक अभियान के बिना विकास नहीं हो सकता। पुराने जमाने में राजा होते थे, तलाव बनवाते थे। कुआं बावड़ी बनवाते थे इसलिए आज पूरे प्रदेश में अत्यधिक तालाब बावबढ़िया हैं। हम वर्षा के जल को रोक सके और अपने लिए भी पानी संजोकर रख सकें। जमीन के अंदर जो पानी था उसका बिना सोचे समझे उपयोग किया। सिंचाई के लिए पानी को खूब निकाला और कई गांव ऐसे हैं जहां हजार फिट पानी नीचे चला गया है। फिर भी पानी निकाल रहे हैं। धरती माता का पेट खाली होता जा रहा है। अब पानी रोक कर हम उसका पेट भर सकते हैं।


इसलिए अत्यधिक तालाब बनाए जाएं जिससे जल स्तर बढ़ सके पूरा मध्य प्रदेश सोचे यदि हम धरती से पानी निकालते रहेंगे और पानी की व्यवस्था नहीं करेंगे तो पानी धरती के अंदर नहीं बचेगा इसलिए लगातार पानी जमीन के अंदर नीचे जा रहा है दूसरा हमने धरती से पेड़ पौधे कम करते चले गए गैरतगंज के आसपास भी पौधों की कमी आई है घास की जमीन होती थी पेड़ होते थे कई लोगों ने पढ़ती जमीन थी।

अगर पानी नहीं रोका तो विकृतियां पैदा होंगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए जिस से आने वाली विपरीत परिस्थितियों से बचा जा सके। पानी से हरियाली है पानी से हम और तुम हैं पानी अगर नहीं होगा तो सब कुछ गुम जाएगा हम सब यह संकल्प लें कि हमारे हर गांव में पानी रोकने की व्यवस्था करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811