Let’s travel together.

कन्हैया कुमार, पप्पू यादव की सीट पर फंसा पेंच…कांग्रेस-RJD में यहां अटकी बात

0 94

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान तो हो गया है पर बिहार में न तो एनडीए और ना ही महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) की पार्टियों के बीच सीट समझौता अब तक हो पाया है. बिहार में 40 लोकसभा की सीटें हैं. कहा जा रहा है कि बिहार में जिन सीटों पर अब तक महागठबंधन में बातचीत नहीं बनी है, उनमें कटिहार, बेगूसराय और पूर्णिया जैसी सीटें हैं.

कांग्रेस पप्पू यादव को पूर्णिया से लड़ाना चाहती है मगर राजद तैयार नहीं है. इसके अलावा कांग्रेस बेगूसराय सीट कन्हैया कुमार के लिये मांग रही है लेकिन राजद अभी तक तैयार नहीं है. कटिहार सीट दोनों दल अपने पास रखना चाहते हैं. ऐसे में, कटिहार सीट पर भी पेंच फंसा हुआ है.

11 सीट चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि उसका एमएलसी सीट पर दावा बनता था लेकिन राजद ने नहीं दी. इस एवज में भी कांग्रेस पार्टी एक सीट मांग रही है. राजद अब तक 7 सीटें बिहार में कांग्रेस को देने को तैयार है, कांग्रेस 11 सीटें मांग रही है. ऐसे में दोनों दलों के बीच कब तक बात बनती है, ये देखने वाली बात होगी.

एनडीए के खेमे में हलचल

उधर एनडीए के सहयोगी दलों के बीच में भी सीट समझौते अब तक नहीं हो सका है. मीडिया रपटों के मुताबिक आज नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे हैं जहां भाजपा, जदयू, चिराग पासवान की पार्टी और दूसरे घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है.

टीवी 9 के संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी – 17/18 सीट, जनता दल यूनाइटेड – 15/16 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5 सीट, उपेंद्र कुशवाहा – 1 सीट, जीतन राम मांझी – 1 सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

एनडीए खेमे में काराकाट, गया, सीतामढ़ी और शिवहर जैसी सीटों पर आम सहमति बननी है. वहीं, बाल्मिकी नगर सीट जो फिलहाल जनता दल यूनाइटेड के पास है, उसको लेकर भी चिराग दावेदारी ठोक रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811