Let’s travel together.

आचार संहिता लगते ही विकास कार्यों की धीमी हुई रफ्तार, इन कार्यों पर लगेगा ब्रेक

0 51

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही ग्वालियर चंबल अंचल के 252 से ज्यादा विकासकार्यों पर ब्रेक लग गया है। ये वो प्रोजेक्ट थे जिनके टेंडर प्रक्रिया में थे, तो कुछ टेंडर जारी होने वाले थे। टेंडर हाल ही ओपन भी हो चुके है। लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से इन कार्यों की रफ्तार थम गई हैं। ग्वालियर के सांसद के 50 करोड़ के स्वीकृत काम भी रूक गए है। हांलकि उनका कहना है कि ऐसा हर बार होता है, लेकिन एक देश, एक इलेक्शन से सब ठीक हो सकता है। चुनाव की तरीखों का ऐलान होते ही ग्वालियर-चंबल के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में इन विकास कार्यों की प्रक्रिया अब आचार संहिता हटने यानी जून के प्रथम सप्ताह में ही शुरू होगी।

आचार संहिता से सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और आगरा-ग्वालियर फोरलेन हाइवे, एलिवेटेड रोड का दूसरा चरण, अमृत योजना 2 व थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना सहित अन्य छोटे-बड़े प्रोजेक्ट के कार्य शामिल हैं। बीजेपी सांसद कहते हैं कि 5 साल तीन से चार चुनाव होते है, इसलिए विकास की रफ्तार पर आचार संहिता का ब्रेक लगता है, लेकिन आने वाले वक्त में एक इलेक्शन होगा, तो इससे छुटकार मिलेगा। ग्वालियर नगर निगम की बात करें तो विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद से अब तक 671 टेंडर लगाए हैं। इनमें 419 ओपन हो चुके हैं और 252 के अभी ओपन होना बाकी है। अब यह टेंडर आचार संहिता हटने के बाद ही खोले जाएंगे।

तो वहीं कायाकल्प, 15वें वित्त, सीएम इंफ्रा, विशेष निधि, स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन, लोक निर्माण विभाग व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभागों करोड़ों रुपए के प्रस्तावित विकास कार्यों पर रोक लग गई है। नगर निगम के सीमेंट कंक्रीट, सीवर, विद्युत सहित 252 विकास कार्य रुकेंगे। हालांकि इनमें और अन्य कई प्रोजेक्ट के टेंडर प्रकिया में है तो कुछ टेडर जारी होने वाले थे। वहीं कांग्रेस का कहना है कि एक इलेक्शन पर बीजेपी पर तंज कस रही है।  एलिवेटेड रोड सेकंड फेज को पीडब्ल्यूडी के सेतु संभाग द्वारा 926.21 करोड़ की लागत से बनना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811