Let’s travel together.

बढ़ती गर्मी का असर,प्याऊ खोलने आगे बढ़े समाज सेवी

0 350

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में लगातार बढ़ रही गर्मी तथा नगर वासियों के साथ ही बाहरी पर्यटकों को शीतल पेयजल की दरकार बनी हुई थी इस मामले में अनेक बार मांग उठी परन्तु नगर परिषद ने मौन साध लिया था अब नगर के जाने माने समाज सेवी तथा युवा नेता पप्पू रेवाराम एवं पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला पप्पू रेवाराम ने बीड़ा उठाया तथा इस बढ़ती गर्मी में नगर के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने प्याऊ खोल कर शुभारंभ किया । इस में प्रमुख रूप से रेलवे स्टेशन स्तूप चोराहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास काछीकानाखेडा मुख्य मार्ग पर एवं गुलगांव चोराहा पुलिस थाने के समीप एवं हासेस्कूल के पास एवं हेडगेवार कालोनी के पास शीतल जल की प्याऊ खोली गई है आज नगर के मुख्य चोराहे पर वरिष्ठ नेता दातारसिंह मीणा तथा नगर निरीक्षक मांगीलाल भाटी ने लोगों को शीतल जल पिलाकर शुभारंभ किया तथा इस पुण्य काम के लिए उनका आभार व्यक्त किया । एवं कहा ऐसे नेक काम नगर में होते रहना चाहिए जिससे लोगों की समस्या हल हो सके तथा पुण्य भी मिलता रहे ।इस अवसर पर नगर निरीक्षक मांगीलाल भाटी वरिष्ठ नेता दातारसिंह मीणा मोहरसिंह ठाकुर पप्पू रेवाराम तथा पूर्व नप अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पप्पू रेवाराम मनोज अग्रवाल रघुवीर सिंह चौहान मंटू राजपूत संतोष दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811