Let’s travel together.

एक्शन‌ मूड में राज्यमंत्री पटेल,रात 2 बजे मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने पकड़े रेत से भरे 4 डंपर

0 1,288

थाने में खड़े कराएं डंफर खनिज विभाग ने की कार्यवाही

 यशवंत सराठे बरेली रायसेन

नर्मदा तटीय रेत घाटों पर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। रेत माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए बड़ी तादात में रेत के अवैध वाहनों को गांवों की सीमा से निकाल रहे है। क्षैत्र से लगातार मंत्री को‌ अबैध रेत की शिकायत पहुंच रही है । वही मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल अवैध रेत उत्खनन को लेकर सख्त तेवरों में नजर आ रहे हैं ।

राज्यमंत्री गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा के प्रवास पर रहे । इस दौरान देर रात लगभग 2:30 बजे शादी समारोह अलीगंज से लौटते वक्त नयागांव रेत नाके के पास सड़क से निकल रहे रेत से भरे 4 डंपरों को राज्यमंत्री ने रोक कर पूछताछ की इसके बाद बरेली प्रशासनिक अमले को तत्काल मौके पर बुलाकर स्वयं मंत्री बरेली थाने डंपरों का लेकर थाने आए और पुलिस अभिरक्षा में खडे कराएं और नियम अनुसार आगामी कार्रवाई को लेकर खनिज विभाग को निर्देशित किया ।

इसके बाद जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल बरेली पहुंचे और डंपरों पर कार्यवाही की कैथल ने बताया कि एक डंफर की सतरावन खदान की रॉयल्टी और सीहोर जिले की अंतर्गत आने वाली रेत खदान की तीन डंपरों की रॉयल्टी मिली है चारों डंपर में अधिक मात्रा में रेट मिला है डंपरों पर अभी ओवरलोडिंग की कार्रवाई कर प्रकरण बनाया गया ।

पूर्व में अधिकारियों को मंत्री ने दी थी हिदायत

आपको बता दें मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री पटेल पूर्व में भी अवैध रेत उत्खनन को लेकर खुले मंच से बोल चुके हैं कि प्रशासन का अधिकारी अवैध खनन पूर्णता बंद का करने को लेकर कार्यवाही करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811