Let’s travel together.

जब आचार्यश्री को विनयांजलि देने पहुची वानर सेना

0 50

सुरेन्द्र जैन सांकरा रायपुर

बर्तमान के वर्धमान महातपस्वी दिगंबर जैन आचार्यश्री विद्यासागरजी के यम सल्लेखना से देह त्यागने के सातवें दिन देशभर में रविवार दोपहर 1 बजे से विनयांजलि दी जा रही थी छत्तीसगढ़ में भी राजधानी रायपुर चन्द्रगिरि तीर्थ सहित प्रदेशभर में विनयांजलि सभाएं हो रही थी रायपुर के तिल्दा नेवरा में भी आयोजन की तैयारी चल रही थी इस दौरान ऐंसा वाक्या हुआ कि सब देखकर दंग रह गए।


हुआ यूं कि विनयांजलि देने तिल्दा नेवरा में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले वानर सेना ही विनयांजलि देने पहुच गयी.देशभर की तरह 1 बजे से विनयांजलि कार्यक्रमानुसार तिल्दा में भी तैयारियां की जा रही थी.अचार्यश्री को धरती का देवता चलते फिरते तीर्थ मानने वाले लोगो ने जैंसे ही आचार्यश्री की तस्वीर टेबिल पर रखकर अन्य व्यवस्थाएं बनाना शुरू किया बेंसे ही कुछ वानरों की सेना वहां पहुच गयी.एक एक कर यह वानर सेना पूज्य आचार्यश्री की तस्वीर के पास टेबिल के ऊपर तक गई.जैंसे ही समाज के बन्टी जैन की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने मोबाइल से कुछ इसकी कुछ तस्वीरें ली.यहां यह बताना लाजमी होगा कि आचार्यश्री विद्यासागरजी महामुनिराज के तप काल के जीवन का उनके सानिध्य में अंतिम पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव हाल ही के दिनों में तिल्दा नेवरा में संपन्न हुआ था.तिल्दा नेवरा में जिस तरह सभी वर्ग के लोगो ने तन मन धन से समर्पित होकर गुरुजी के सानिध्य में ऐतिहासिक पंचकल्याणक कराया उसकी गुरुजी यानी आचार्यश्री ने मुक्तकंठ से प्रशंसा कर आशीर्वाद दिवा था ओर जिस 18 फरवरी दिन रविवार को 2018 में आचार्यश्री ने तिल्दा नेवरा में मन्दिर का भूमिपूजन किया था उसी दिन रविवार तारीख 18 में 2024 में चन्द्रगिरि में यम सल्लेखना से देह त्यागी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811