Let’s travel together.

कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी,मोटरसायकल चालक और कार में बैठी महिला घायल

0 159

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कचनारिया जोड़ पर एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होते हुए खाई में उतर गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक के पैर में गंभीर चोटें आई है वही कार में बैठी महिला भी घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 04 सीएक्स 81 37 नरखेडा गांव से सलामतपुर की ओर जा रही थी तभी रास्ते में कचनारिया जोड़ पर गांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल एमपी 38 एमएल 7929 में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से मोटरसाइकिल चालक ओमकार सिंह मीणा का पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया तो वहीं कार भी अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खाई में जाकर उतर गई कार में बैठी महिला को भी चोटे आई है मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सांची समुदाय केंद्र रेफर किया गया है जहां पर इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811