Let’s travel together.

नर्मदापुरम में नर्मदा नदी किनारे पिकनिक मनाने गए छह युवक पानी में डूबे, चार की मौत

0 320

होशंगाबाद। सीहोर जिले के बुदनी स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों के बच्चे रविवार को को पिकनिक मनाने के लिए नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में नर्मदा नदी किनारे गए थे, जिनमें से छह बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गोताखोरों ने दो को बचा लिया।

रविवार की छुट्टी के कारण बुदनी की ट्राइडेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों के बच्चे पिकनिक मनाने घर से निकले थे। इनमें कृष्णगोपाल राजपूत का 19 साल का बेटा प्रवीण, पवी सिंह, प्रहलाद बैरागी का 18 साल का बेटा विनय, चतरूराम ठाकुर का 18 साल का आर्यन, वेदप्रकाश शुक्ला का बेटा ऋतिक और धुरेंद्र कुमार का 18 साल का बेटा आकाश भारती शामिल थे। ये सभी नर्मदा नदी के हर्बल तट पर नदी में स्नान करने उतरे थे। इस बीच ये लोग गहरे पानी में चले गए।

गोताखोरों ने दो को बचाया
बच्चों के पानी में डूबने की खबर के बाद वहां होमगार्ड के रेस्क्यू टीम के गोताखोरों ने उन्हें बचाने की कोशिशें की। उनके प्रयासों से  वेदप्रकाश के बेटे ऋतिक व धुरेंद्र कुमार के बेटे आकाश को बचा लिया गया। मगर शेष चारों की मौत हो गई। होशंगाबाद थाना पुलिस के मुताबिक सभी मृत युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811