Let’s travel together.

गुवाहाटी मे आयोजित खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रायसेन के खिलाड़ी करेंगे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन

0 133

रायसेन । आसाम की राजधानी गुवाहाटी मे 18 से 29 फ़रवरी 2024 तक आयोजित खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रायसेन के 08 खिलाड़ी करेंगे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे ।
4थे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का वर्चुअली शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व फ़िज़िकली आसाम के मा. मुख्य मंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा , मा केन्द्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार श्री अनुराग ठाकुर गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साँय 4:00 बजे करेंगे ।


आसाम , अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैण्ड एंव त्रिपुरा में 20 खेलों के महाकुंभ में देश की 200 से अधिक यूनिवर्सिटी के लगभग 4500 से खिलाड़ी , 800 आफिशियलस एंव 200 वालिंटियर सहभागिता कर रहे हैं ।
रायसेन जिले के 8 खिलाड़ी कु. रेनू यादव, अंकिता कुशवाह, प्रेरणा घोंसले , नेहा सोहते , हनी चावला , अभय सिंह परिहार ( सभी हाँकी) , रेखा जाट ( कुश्ती ) , याकूब अहमद सिद्दीक़ी ( शूटिंग) खेल में प्रतिस्पर्धा करेंगे । गत वर्ष 3 रे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में रायसेन ज़िले के 2 खिलाड़ियों कु. रेनू यादव एंव कु. जमुना लावरिया ने सहभागिता की थी , इस वर्ष चार गुना अधिक खिलाड़ी सहभागिता कर रहे है ।


मध्यप्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों के 182 खिलाड़ी इन खेलो में सम्मिलित होगे । खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा रायसेन के ज़िला खेल और युवा अधिकारी जलज चतुर्वेदी को प्रदेश की और से समन्वयक नियुक्त किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में टाप 8 टीम/ खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए पात्रता प्राप्त करते है ।
ज़िले के खिलाड़ियों के चयन पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई एंव शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811