Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में विक्रम सम्वत कैलेंडर का विमोचन

0 540

कुलसचिव ने किया कैलेंडर का विमोचन
‘वैज्ञानिक गणना पर आधारित है कैलेंडर’
चैत्र प्रतिपदा सृष्टि की उत्पत्ति का दिवस है’

रायसेन । सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में आज चैत्र नवरात्र के रूप में भारतीय नववर्ष मनाते हुए विक्रम संवत आधारित कैलेंडर का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के सभागार में कुलसचिव प्रो. अल्केश चतुर्वेदी ने शिक्षकों और अधिकारियों के साथ मंच पर विक्रम संवत कैलेंडर का विमोचन किया। उनका कहना था कि चैत्र प्रतिपदा सृष्टि की उतपत्ति का दिवस है।
इस अवसर पर प्रो. अल्केश ने कहा कि धरती का अयनांश हर 26 हज़ार साल बाद बदलता है। उनका कहना था कि भारतीय वैदिक काल में ही पृथवी की उतप्त्ति की गणना कर ली गई थी जिस की साढ़े चार अरब साल बताया गया है। प्रो. अल्केश चतुर्वेदी का कहना था कि वैदिक गणना के अनुसार अब तक 7 चतुर्युगों का एक युग होता है। एक-एक चतुर्युग 43 लाख वर्ष का होता है। वैदिक गणना के अनुसार अब तक 27 चतुर्युग हो चुके हैं।
प्रो. अल्केश चतुर्वेदी ने भारतीय वैदिक गणना का उल्लेख करते हुए कहा कि रामायण और महाभारत के लेखकों ने उन युगों के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की गणना भी डाली है। राम और कृष्ण के जन्म के समय कौन सा युग था, कैसे ग्रह नक्षत्र थे इन सब के अनुसार आज भी वैज्ञानिक तथ्यों के साथ पता लगाया जा सकता है। यहां तक की गंगा का अवतरण कब हुआ था आज भी गणना के आधार पर स्पष्ट बताया जा सकता है, यहां तक कि भागीरथी ने कैसे गंगा की दिशा बदल दी थी उसकी भी काल गणना की जा सकती है।


कुलसचिव प्रो. अल्केश चतुर्वेदी ने बताया कि प्लानेटोरियम सॉफ्टवेयर और अन्य सॉफ्टवेयरों के माध्यम से उस काल में हुई खगोलीय गणनाओं को जांचा जा सकता है। उन्होंने उज्जैन में 22-23 अप्रैल को होने वाली कॉन्फ्रेंस का भी ज़िक्र किया जिसमें पूरे देश का एक कैलेंडर बनाए जाने के लिए ज्योतिषी और वैज्ञानिक जुट रहे हैं।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811