Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

0 70

 

– पूरे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में एक साथ किया गया हजारों यूनिट रक्तदान

– वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नानाजी की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
वैश्य महासम्मेलन मप्र के पितृ पुरूष नाना जी की पुण्य तिथि 08 फरवरी गुरूवार को वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी के द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सुबह 9: 30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन गया।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा ने बताया कि मध्यप्रदेश में वैश्य महासम्मेलन के द्वारा वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नानाजी की पुण्यतिथि 08 फरवरी को म प्र सभी जिलों में एवं तहसीलों में यह आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों यूनिट रक्तदान पूरे प्रदेश में किया गया। दूसरों का जीवन बचाने के उद्देश्य से इस पुण्य कार्य का आयोजन किया जाता है।
वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी के जिला अध्यक्ष सिंघई अजीत जैन, एवं युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन चीनू द्वारा बताया गया कि रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्तदान किया गया। कुछ लोगों ने अपने नाम आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिला अध्यक्ष अजीत जैन सिंघई, युवा इकाई संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन चीनू , युवा इकाई जिला प्रभारी अजय गुप्ता, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अनिल ड़ेंगरे, संभागीय महामंत्री रेणु अग्रवाल, महिला इकाई जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, संभागीय मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन अग्रवाल, महिला इकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज जैन कॉन्वेसर्स, सूचना प्रभारी राजीव जैन, पंकज जैन, संजय गर्ग आदि वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खंडवा ओंकारेश्वर में आस्था शर्मसार खुलेआम बिक रही शराब     |     मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811