Let’s travel together.

‘लोकसभा की 4 सीटों का ऑफर, हमारी 12 की तैयारी’… BJP के साथ अलायंस पर RLD ने कही यह बात

0 66

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) नेता जयंत चौधरी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन की खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी के स्पोक्सपर्सन पवन आगरी ने भी बीजेपी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी किसानों के हित में बात करेगा हम उसका साथ देंगे।

12 सीटों की है तैयारी
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय स्पोक्सपर्सन पवन आगरी ने कहा, ‘यह चुनावी साल है, कई पार्टियां हमारे साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। क्योंकि हमारा राष्ट्रीय वजूद है और हमारे पास 9 विधायक हैं। निश्चित तौर पर कई दल से जुड़ने की इच्छा करते हैं। बीजेपी ने पिछली बार भी गठबंधन की पेशकश की थी और इस बार भी वे पेशकश की जारी है। वे 4 सीटों की बात कर रहे हैं लेकिन हमने 12 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर ली है। यह अब हम तय करेंगे कि हमें किसके साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना है और किसके साथ नहीं।

पवन आगरी ने आगे कहा, ‘जो पार्टी जनता और किसानों के हित में होगी और हमारी मांगों पर सहमत होगी हम उनके साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।’ हमारी तो यही है कि जो हमारा वजूद है और जिनके लिए हमने संघर्ष किया है चाहे वो कामगार हैं, हमारे युवा लोग हैं या बेरोजगार लोग हैं.. ऐसे बहुत सारे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर हमने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था और जो भी उन मांगों पर सहमत होगा, हम उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।’

बीजेपी फैला रही है भ्रम ?

इससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इसे भाजपा की ओर से फैलाया गया भ्रम करार देते हुए कहा कि चौधरी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम जयंत को जानते हैं। वह धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं। वह ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे।’ वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश की ‘खुशहाली’ के लिए चल रहे उनके संघर्ष को कमजोर नहीं होने देंगे। इसी बीच ऐसी भी चर्चा सामने आ रही है कि अगर बीजेपी और RLD के बीच सहमति बनती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली में शामिल हो सकते हैं। हाल के दिनों में चौधरी की संसद से अनुपस्थिति भी इसी और इशारा कर रही है।

RLD और 9 विधायक
बता दें कि जाट मतदाता मुख्य रूप से RLP का मुख्य वोटर्स रहे हैं। जाट बहुल लोकसभा क्षेत्रों में मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मेरठ शामिल हैं, जहां से RLD के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दोनों दलों ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था तब समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें जीती थीं, जबकि RLD को केवल 9 सीटें ही मिली थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811